फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five thieves arrested with luggage

सामान के संग पांच चोर गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested with luggage
नगरा। थाना क्षेत्र के खनवर गांव में आठ मार्च को लाखों की हुई चोरी के मामले में नगरा पुलिस ने रविवार की रात खनवर नवादा मोड़ के पास से पांच चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के आभूषण, मोबाइल न नगदी बरामद की।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर ओम प्रकाश सिंह आठ मार्च को अपनी पत्नी के साथ बलिया गए थे। इधर, दोपहर में चोर उनके घर के अंदर घुसकर करीब चार लाख रुपये के आभूषण और मोबाइल आदि चुरा लिया था। पीड़ित ओमप्रकाश सिंह के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी। रविवार की रात थानाध्यक्ष नगरा डीके पाठक को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ओमप्रकाश सिंह के घर में चोरी करने वाले चोर खनवर नवादा मोड़ पर खड़े हैं तथा कही जाने के फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स खनवर मोड़ पर पहुंच गए, जहां से चार चोरों को पकड़ कर थाने ले आए। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में अपना नाम व पता गनेश यादव, बलवंत, सुनील उर्फ छोटू निवासी खनवर नवादा तथा देवनाथ निवासी बछईपुर थाना नगरा बताया। पुलिस ने इनके पास से सोने की एक बड़ी अंगूठी, एक अंगूठी, एक सफेद धातु का एक सिक्का, दो हेडफोन, एक मोबाइल तथा पांच हजार रुपये नगद बरामद किया। चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी के गहनों को थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा निवासी सर्राफ मोहन के बछईपुर स्थित दुकान पर बेचा है तथा पैसे को बराबर-बराबर बटवारा कर लिया। पुलिस के मुताबिक चोरों के पास से जो माल बरामद हुआ है वह चोरी के गहने बेचने से मिले पैसे से खरीदा है। चोरों के बताने पर पुलिस ने मोहन को भी गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed