फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five idols stolen from ancient temples recovered

Ballia News: प्राचीन मंदिरों से चोरी पांच मूर्तियां बरामद

Thu, 12 Jan 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five idols stolen from ancient temples recovered
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर और मालीपुर के प्राचीन मंदिरों से चोरी की गई राम, लक्ष्मण और जानकी की पांच मूर्तियों को बरामद करने में सफलता पाई है। वहीं, रात में घने कोहरे का लाभ उठाकर मूर्ति चोर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि बरामद मूर्ति में दो पीतल और तीन अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां शामिल हैं। बताया जाता है कि चोर रात में बाइक से मूर्ति लेकर वाराणसी के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। इस बीच अवाया ढाबा पर खाना खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन

इस दौरान गश्त करती हुई वहां पहुंची पुलिस को देख मूर्ति से भरी बोरी को छोड़ चोर बाइक लेकर भाग निकले। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक का पीछा किया, लेकिन घने कोहरे का लाभ उठाकर चोर भाग निकले। पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो उसमें पांच मूर्तियां मिलीं। बरामद मूर्ति में लक्ष्मण और सीता की दो पीतल की मूर्ति हैं, जो गत नौ जनवरी को तेलमा जमालुद्दीनपुर ग्राम के मंदिर से चोरी हुई थी। अन्य तीन बरामद मूर्ति भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की है, जो गत 20 दिसंबर को मालीपुर प्राचीन मंदिर से चोरी हुई बताई जा रही है। मूर्ति चोरी की घटनाओं से लोग आतंकित हो गए। एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश पर पुलिस मूर्ति बरामद करने के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई कर रही थी कि गश्त के दौरान पुलिस को बुधवार की रात मूर्ति बरामद करने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed