{"_id":"6a95d92cf1488efdb70fe998","slug":"ukesh-singh-to-remain-with-the-bsp-attended-the-meeting-in-lucknow-ballia-news-c-190-1-bal1002-171782-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बसपा के साथ ही रहेंगे यूकेश सिंह, लखनऊ की बैठक में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बसपा के साथ ही रहेंगे यूकेश सिंह, लखनऊ की बैठक में हुए शामिल
विज्ञापन
लखनऊ में बसपा के आयोजित बैठक में शामिल प्रिंस यूकेश सिंह। वीडियो ग्रैब
इंदरपुर। रसड़ा के दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर चल रहे कयासों के दौर पर अब विराम लग गया है।
उनके पुत्र यूकेश सिंह उर्फ प्रिंस यूकेश सिंह ने साफ कर दिया है कि वह अपने पिता के दिखाए रास्ते और बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ही रहेंगे।
लखनऊ में सोमवार को आयोजित बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बड़ी बैठक में शामिल होकर प्रिंस यूकेश सिंह ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। यह पिता के निधन के बाद पहला अवसर था जब प्रिंस यूकेश बसपा के किसी आधिकारिक मंच पर नजर आए।
क्षेत्र में समर्थकों के बीच यह चर्चा आम है कि बुआ और भतीजा का यह रिश्ता अटूट है और कभी नहीं टूट सकता। लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस हाई लेवल बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद मिश्रा सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह जैसे समर्पित नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।