फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five for the post of head and 83 people for the post of member

नौ मतदान केंद्र घटे, 31 मतदेय स्थल बढ़े

Sun, 12 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five for the post of head and 83 people for the post of member
बैरिया। पिछले विधानसभा चुनाव के तुलना में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए बैरिया विधानसभा क्षेत्र में नौ मतदान केंद्र घटाए गए हैं, जबकि 31 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। आयोग को उपजिलाधिकारी कार्यालय से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में कुल 189 मतदान कें द्र बनाए गए थे, जबकि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 180 है। इसी तरह पिछले चुनाव में 368 मतदेय स्थल थे जो इस बार 399 बनाए गए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि कुछ जगहों पर प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल को मिलाकर कंपोजिट विद्यालय बना दिया गया है। इसके कारण मतदान केंद्रों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

छह मतदान केंद्रों व 17 मतदेय स्थलों को वल्नरेबल घोषित किया गया है। इसमें कंपोजिट विद्यालय कर्णछपरा के बूथ संख्या 213, 214, 215, 216 पर पंचायत चुनाव के दौरान हवाई फायरिंग व मारपीट हुई थी। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मलिकपुरा के बूथ संख्या 98 पर मतदान कर्मियों के साथ हाथापाई करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया था। शिवपुर नौरंगा प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 228, 229, 230 पर मतदान कर्मियों को बंधक बनाया गया था। कम्पोजिट विद्यालय गोन्हियाछपरा के तीनों मतदान केंद्रों, कंपोजिट विद्यालय नौरंगा के पांच मतदान केंद्रों और शिवपुर नौरंगा के दो मतदान केंद्रों को वल्नरेबल के श्रेणी में रखा गया है। भारी संख्या में क्रिटिकल, अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जरूरी व्यवस्था की जा सके। इस बाबत उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो इसके लिए जांचोपरांत मेरे व क्षेत्राधिकारी की संयुक्त रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed