फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five culverts and approaches will be constructed in the flood affected area with 12.86 crores

Ballia News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 12.86 करोड़ से होगा पांच पुलिया व एप्रोच का निर्माण

Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five culverts and approaches will be constructed in the flood affected area with 12.86 crores
बलिया। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पांच अलग-अलग स्थानों पर पुलिया व एप्रोच निर्माण के लिए शासन ने 12.86 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इन पुलियों व एप्रोच का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पुलिया के निर्माण से आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन वर्षों में लगातार आई बाढ़ के कारण बैरिया और बांसडीह विधानसभा क्षेत्रों में कई रास्ते तहस-नहस हो गए। इसके अलावा, कई गांवों के सामने नाला आदि होने के कारण उनका आवागमन प्रभावित होता है। खासकर बरसात के दिनों में नालों को पार करना मुश्किल भरा काम होता है। बाढ़ के हालात होने पर इन नालों को पार कर लोगों को चारा आदि लाना पड़ता था। कई बार नाला पार करते समय हादसे भी हुए।
विज्ञापन

इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पांच अलग-अलग स्थानों पर पुलिया व एप्रोच निर्माण के लिए शासन को 12.86 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। अब इन पुलिया व एप्रोच निर्माण की उम्मीद जग गई है। लोक निर्माण की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। विभागीय अधिकारी के अनुसार टेंडर आवंटन के बाद निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नौ माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित इलाकों में पांच अलग-अलग स्थानों पर पुलिया व एप्रोच निर्माण के लिए शासन से मिल चुकी है। अब टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed