फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five arrested in Umesh murder case; two minors taken into custody.

Ballia News: उमेश हत्याकांड में पांच गिरफ्तार दो नाबालिग अभिरक्षा में लिए गए

Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in Umesh murder case; two minors taken into custody.
विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि 14 सितंबर की रात उमेश चौरसिया अपने साथी उत्तम वर्मा और सलीम अंसारी के साथ बाइक से मालीपुर से पूजा का सामान लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

कैथी मठिया के पास ट्यूबवेल मोड़ पर पहले से मौजूद आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उमेश के गिरने के बाद बांस के डंडों से उन पर हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। साथी उन्हें सीएचसी सीयर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में उमेश के भतीजे चंदन चौरसिया की तहरीर पर उभांव थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में थे।
मुखबिर की सूचना पर तिरनई नहर पुल के पास तिरनई-खिजिरपुर-उस्मानपुर मौजा में अर्धनिर्मित मकान से गौरव यादव प्रदुमन यादव, विवेक यादव, रंजीत कुमार, सतेंद्र कुमार वर्मा और सुंदरम पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दंगा की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed