{"_id":"6aac4b1cc2db84b1ab05855e","slug":"five-arrested-in-umesh-murder-case-two-minors-taken-into-custody-ballia-news-c-190-1-ana1001-173111-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उमेश हत्याकांड में पांच गिरफ्तार दो नाबालिग अभिरक्षा में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उमेश हत्याकांड में पांच गिरफ्तार दो नाबालिग अभिरक्षा में लिए गए
विज्ञापन
विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि 14 सितंबर की रात उमेश चौरसिया अपने साथी उत्तम वर्मा और सलीम अंसारी के साथ बाइक से मालीपुर से पूजा का सामान लेने जा रहे थे।
कैथी मठिया के पास ट्यूबवेल मोड़ पर पहले से मौजूद आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उमेश के गिरने के बाद बांस के डंडों से उन पर हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। साथी उन्हें सीएचसी सीयर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले में उमेश के भतीजे चंदन चौरसिया की तहरीर पर उभांव थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में थे।
मुखबिर की सूचना पर तिरनई नहर पुल के पास तिरनई-खिजिरपुर-उस्मानपुर मौजा में अर्धनिर्मित मकान से गौरव यादव प्रदुमन यादव, विवेक यादव, रंजीत कुमार, सतेंद्र कुमार वर्मा और सुंदरम पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दंगा की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।