फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fiting

गड्ढ़ा मुक्त सड़क की पत्रावली को लेकर जिला पंचायत में हुआ घमासान

Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
fiting
बलिया। शासन को भेजी जाने वाली गड्ढ़ा मुक्त सड़कों की पत्रावली को लेकर शनिवार को जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी और एक इंजीनियर में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। हालत हाथापाई तक पहुंच गई, लेकिन तभी अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों को अलग कर दिया। इससे थोड़ी देर के लिए जिला पंचायत में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में करीब दो बजे इंजीनियर मनोज सिंह को अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने तलब किया और शासन को भेजी जानें वाली गड्ढ़ा मुक्त सड़कों की पत्रावली तलब की। इसके बाद से दोनों में विवाद शुरु हो गया, जो बाद में इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत तक आ गई। इस दौरान इंजीनियर ने अपर मुख्य अधिकारी को काफी बुुरा-भला कहा। अचानक हो-हल्ला सुनकर कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी भी मौके पर जुट गये और बीच-बचाव कर माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान नशे में धुत कार्यालय में तैनात लेखा लिपिक कन्हैया सिंह ने बहती गंगा में हाथ धोने का प्रयास किया और उसने भी उत्पात मचाया, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने उसे अलग कर दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय समेत सुनील सिंह, सतन सिंह के अलावा तमाम कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed