{"_id":"59c2a40f4f1c1b20688b5a10","slug":"first-warning-then-delete-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तो चेतावनी दें फिर हटवा दें कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तो चेतावनी दें फिर हटवा दें कब्जा
ballia
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम सुरेंद्र विक्रम।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम अवैध कब्जों को सख्त दिखे। एसपी के साथ समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम ने कहा कि कब्जे की घटनाओं में पहले चेतावनी दी जाए फिर कब्जा हटाया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस पर आई कुल 189 शिकायतों में से 41 मामलों का निस्तारण मौके पर कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याएं आ रही है उसका निस्तारण ऐसा करें कि फिर दोबारा वह समस्या न आए।
कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर पहले चेतावनी दें कि कब्जा हटाया जाए। कब्जा नहीं हटाने की दशा में कब्जा करने वाले से सख्ती से निपटा जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़ी समस्याओं के बावत एसडीएम को निर्देश दिया कि अवैध कब्जा तथा भूमि विवाद के मामले में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर निस्तारण कराएं। उन्होने विद्युत विभाग को सिंचाई को देखते हुए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति करने और नहरों का पानी टेल तक पहुंचाने का निर्देश सिंचाई विभाग को दिया।
उन्होंने कहा कि धन उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्य लंबित रखने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बेल्थरारोड : तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 61 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें मात्र दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। बाकी को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपी गईं। जिसमें राजस्व ,विकास, पुलिस, नगर पंचायत और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।