फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   First canceled and later given x. Walking notice

रेलवे के अधिकारियों की संवादहीनता से परेशान हो रहे यात्री

Sat, 21 Mar 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
First canceled and later given x. Walking notice
बैरिया। रेलवे प्रशासन की अनियमितता के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह सारनाथ एक्सप्रेस के रद्द होने की सूचना रेलवे स्टेशन के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई। ट्रेन निरस्त होने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट रद्द करा दिया तो बहुत से यात्रियों ने यात्रा स्थगित कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दो बजे वाराणसी कंट्रोल ने अचानक स्टेशन मास्टर सुरेमनपुर एलपी वर्मा को बताया कि सारनाथ एक्सप्रेस पूर्व की भांति चलेगी, निरस्त नहीं रहेगी। इसके बाद शनिवार को सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया। ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री से लेकर रेल मंत्री तक जनता कर्फ्यू के दौरान 21 तारीख की रात 10 बजे से 22 तारीख तक तक सभी ट्रेनों का परिचालन ठप्प रखने की घोषणा की है लेकिन इसका कोई अधिकारिक आदेश रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों को नहीं मिला है। न ही वाराणसी का कंट्रोल रूम की इसकी पुष्टि कर रहा है। उनका कहना है कि ट्रेनों के बंद करने के संबंध में उनके पास कोई आदेश नहीं आया है। फलस्वरूप यात्री पेशोपेश में हैं। क्या करें, टिकट कैंसिल कराएं या गंतव्य को पहुंचने को निकलें।
विज्ञापन

-
टिकट रद्द कराने को लेकर अफरातफरी
बैरिया। ट्रेनों को रद्द करने की सूचना पर भारी संख्या में लोग अपना टिकट कैंसिल कराने के लिए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां कैश की कमी से काफी देर तक टिकट का कैंसिलेशन रुका रहा। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बाद में सुरेमनपुर के सीएस प्रथम विश्वजीत चट्टोपाध्याय ने इस बाबत वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करने के बाद रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग से प्राप्त धनराशि को टिकट कैंसिल कराने वालों को देने के लिए उपलब्ध करा दिया। जिसके बाद टिकटों की वापसी शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed