{"_id":"68f3fb50ff885c10b50d7a6a","slug":"firecracker-shops-set-up-in-the-polytechnic-grounds-ballia-news-c-190-1-bal1002-150534-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पाॅलिटेक्निक मैदान में लगीं पटाखे की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पाॅलिटेक्निक मैदान में लगीं पटाखे की दुकानें
विज्ञापन
बलिया। दिवाली के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में पटाखों की दुकानें लग गई हैं। शहर से सटे पाॅलिटेक्निक मैदान में पटाखा बाजार लग गया है, जहां शनिवार से तीन दिन तक शहरवासियों के लिए पटाखों की खरीदारी होने लगी है।
डीएम मंगला प्रसाद के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने 80 से ज्यादा दुकानों को लाइसेंस जारी किया है। वहीं, छह तहसीलों में एसडीएम की तरफ लाइसेंस जारी किए गए हैं। शहर के रामलीला मैदान में पहले दुकानें लगती थीं लेकिन इस साल डीएम ने सुरक्षा को देखते हुए स्थल का परिवर्तन किया है।
डीएम ने साफ किया है कि अस्थायी आतिशबाजी विक्रय दुकानों की संख्या किसी भी हालात में निर्धारित संख्या से अधिक नहीं होगी। दुकानों का आकार 25 वर्ग मीटर से ज्यादा नहीं होगा दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखी जाएगी। दुकानों की दिशा एक-दूसरे की ओर नहीं होगी। इसके साथ ही पटाखों की दुकानों के अलावा स्टॉल और प्रदर्शनी की दुकानें लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पटाखा बाजार में खरीदारों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।