{"_id":"67ea91f1668047ed6c0b26e2","slug":"fire-wreaks-havoc-wheat-crop-standing-in-five-bighas-burnt-to-ashes-chaos-ensues-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : आग का कहर; पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल आग में जल कर हुई राख, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : आग का कहर; पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल आग में जल कर हुई राख, मची अफरा-तफरी
Mon, 31 Mar 2025 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:30 PM IST
सार
अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान अफरा- तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगरा क्षेत्र के सरया बगडोरा गांव में सोमवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में छह से अधिक किसानों की करीब पांच बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, सरया बगडोरा गांव में दोपहर में गांव के लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच अज्ञात कारणों से लगी आग में धनीराम, मिनहाज अंसारी, अशोक सिंह, राम प्रसाद, श्रीकिशुन राजभर, चंद्रमा, धनुषधारी के गेंहू के खेत में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर 112 और पुलिस पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। गांव के लोगों ने अथक प्रयास से आग को बुझाया, तब तक सभी खेत में खड़ी गेहूं की पांच बीघे की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन