फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire places, many homeless

जगह-जगह अगलगी, कई हुए बेघर

Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
 जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में कई मड़हे, और फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा कई मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणाें एवं अगिभनशमन के जवानों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद के हरिजनबस्ती में अभी 24 घंटे आग की घटना बीती नहीं कि शनिवार को फिर आग लग गई। जिससे नंदजी राम के दो मड़हे समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक भैंस व एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की मानें तो कल की लगी आग ठीक से नहीं बुझी थी, जिससे आग लग गई। इसी कोतवाली क्षेत्र के गोडघप्पा ग्रामसभा के मझौंवा गांव स्थित तिवारी बस्ती के जगदीश तिवारी के रिहायशी झोपड़ी में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें 20 परिवारों के दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।  इसके अलावा कई पशु झुलसकर मर गए।
विज्ञापन


मनियर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सरवर ककरघट्टी निवासी राजकिशोर चौहान के घर सटे ट्रांसफार्मर से छिटकी चिंगारी ने शुक्रवार की देरशाम उनके दो रिहायशी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। जिसमें गृहस्थी के सामान के अलावा दरवाजे पर रखा अरहर का 20 बोझ जलकर राख हो गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के नरदरा गांव में शुक्रवार की रात खाना बनाते वक्त लगी आग में शैलेंद्र पासवान के दो मड़हे राख हो गए। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब दो एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीमपुरा थाना क्षेत्र केे मझौंवा गांव में हरिवंश के गेहूं की खेत में शनिवार को विद्युत तार के शार्ट-सर्किट की चिंगारी सेे करीब दो एकड़ की फसल नष्ट हो गई। वहीं सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में शनिवार की शाम शार्ट-सर्किट से लगी आग से तीन एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के बीरेंद्र व सुशींद्र के शेखरपुर गांव के समीप खेत है। जिससे से हाईटेंशन तार होकर गुजरा है। शनिवार की शाम एक कौआ हाईटेंशन तार की जद में आने से झुलस कर खेत में गिर गया। इस दौरान हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे पूरी फसल राख हो गई।
....

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed