{"_id":"6073333f8ebc3edc0649d492","slug":"fire-in-ballia-ballia-news-vns5844859121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में 10 परिवारों की 15 झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी में 10 परिवारों की 15 झोपड़ियां राख
विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में लगी आग के बाद जला रिहायशी मड़हा तथा उसमें रखे गए सामान।
- फोटो : BALLIA
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव की बिंद बस्ती में अज्ञात कारणों से शनिवार की देर रात लगी आग में 10 परिवारों की 15 रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि शनिवार की रात सिंहाचवर खुर्द गांव की बिंद बस्ती के लोग सो रहे थे। इसी बीच प्रभुनाथ बिंद की रिहायशी झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक ग्रामीणों की नींद खुलती और कुछ करते, तब तक चल रही हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों में हाहाकार मच गया और आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गए। आग की लपटों को देख ग्रामीण सिहर जा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने देररात में आग पर काबू पाया। अगलगी में कुल 10 परिवारों की 15 रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान राख हो गए। अगलगी में प्रभुनाथ बिंद, सुनील बिंद, राधेश्याम बिंद, राजेंद्र बिंद, मनोज बिंद, वीरेंद्र बिंद, देवनाथ बिंद, रामनाथ बिंद, प्रकाश बिंद, रामदुलार बिंद की झोपड़ियां जलने से यह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। रविवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का जायजा लिया।
अज्ञात कारणों से लगी आग, दो रिहायशी झोपड़िया खाक
घोघा। बांसडीह थाना क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में रविवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ी तथा उसमें रखे सारा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। गांव निवासी दीना तुरैहा पुत्र किशुन तुरैहा के घर में आग की लपटें उठते आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना खेत पर काम कर रहे हैं दीना को दी। सूचना पर पहुंचे परिवारजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक पड़ोस के शिवनाथ तुरैहा की झोपड़ी और उसमें रखा समान भी जल गया।