फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire caused by short circuit of electricity, thousands of goods including cash turned to ashes

शार्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत हजारों का सामान हुआ राख

Thu, 09 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit of electricity, thousands of goods including cash turned to ashes
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के दुबेछाप मोहल्ले में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से बबूरन माली के रिहायशी झोपड़ी व टीन शेड में रखा घर गृहस्थी, सोने-चांदी समेत 50 हजार रुपए नगदी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुबेछाप निवासी बबूरन माली पुत्र महेंद्र माली के घर मेन बोर्ड से अचानक चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से निकली आग झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। जब तक गांव वाले व परिजन आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक पूरी झोपड़ी व टीन शेड में रखे घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जिस समय घर मे आग लगी थी, उस समय घर के सारे सदस्य घर पर ही सो रहे थे। मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि पिछले महीने 18 मई को ही घर में लड़के की शादी थी। उसी शादी में उपहार स्वरूप मिला फ्रीज, अलमारी, कूलर, पंखा, सोफा सेट व तीन बक्से में रखा सोने चांदी व कपड़े पूरी तरीके से जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद बबूरन माली का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed