{"_id":"625866c9e59cdc531b0b15ee","slug":"fire-caused-by-electric-sparking-wreaked-havoc-20-acres-of-standing-wheat-crop-of-a-dozen-farmers-ashes-ballia-news-vns648358462","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत स्पार्किंग से लगी आग ने मचाई तबाही, एक दर्जन किसानों की 20 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत स्पार्किंग से लगी आग ने मचाई तबाही, एक दर्जन किसानों की 20 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल राख
विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर में लगी आग में जल रहा गेहूं का बोझ तथा आग बुझाने के लिए दौड़त?
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसड़ गांव में गुरुवार को अपराह्न बिजली के तार से निकली चिंगारी की वजह से एक दर्जन किसानों के करीब 20 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना के बाद किसानों में हाहाकार मच गया। उधर, सूचना के एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने से लोगों में आक्रोश रहा। लोग घटना के लिए जहां बिजली विभाग को जिम्मेदार मान रहे हैं वहीं अग्निशमन विभाग की लापरवाही बता रहे हैं।
दोपहर बाद करीब 2:30 पर अचानक बिजली के तार में स्पार्किगिं शुरू हो गई। लोग कुछ करते, तब तक उस चिंगारी ने गुलजार यादव की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। तेज पछुआ हवा की वजह से थोड़ी ही देर में यह चिंगारी शोला बन गई और देखते ही देखते बगल के खेत तक पहुंच गई। पूरी तरह सूख चुकी गेहूं की खड़ी फसल आग के संपर्क में आते ही धू-धूकर जल उठी। उधर, अगलगी की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए पर हवा के तेज झोकों की वजह से आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया। अगलगी की इस घटना में स्थानीय निवासी राजेश सिंह, भानु सिंह, शांति देवी, वकील सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंदन, सुभाष राजभर, लल्लन धोबी, सुरेंद्र धोबी, गुलजार यादव, भरत सिंह, रघुनाथ सिंह, लालचन्द्र धोबी आदि लोगों की खड़ी फसल पल भर में राख की ढेर में तब्दील हो गई।
शार्ट-सर्किट से चार बीघा गेहूं की फसल राख
रतसर। थाना क्षेत्र के गड़वार के तुर्की बारी के उत्तर दशवंतपुर और पिपरा खुर्द मौजे में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगता देख अगल-बगल के खेतों में कटाई और मड़ाई का कार्य कर रहे किसानों ने हल्ला मचाया। तुरंत मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। संयोग यह रहा कि आग लगे खेतों के बगल में तुर्की बारी निवासी दीना पांडेय के खेत में इंजन के साथ पंपिंग सेट था, जिससे पाइप जोड़कर लोगों ने पानी चलाया और आग को फैलने से रोका। उधर, सूचना पर डायल हंड्रेड का दस्ता भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। इस अगलगी में कोल्हाड़ा रतसर के किसान मिथिलेश सिंह का डेढ़ बीघा, टुनटुन गोंड पुत्र चिलर गोंड का दस कट्ठा तुर्कीबारी के किसान बच्चा पांडेय और रवींद्र पांडेय का सात-सात कट्ठा खेत में खड़ी फसल जल गई है।