फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire breaks out in store, ashes worth lakhs including Scorpio

Ballia News: स्टोर में लगी आग, ‎स्कॉर्पियो सहित लाखों का समान राख

Mon, 08 Apr 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in store, ashes worth lakhs including Scorpio
बलिया। गाजीपुर से माझीघाट तक निर्माणधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। महावीर घाट क्षेत्र में काम कराने वाला ठेकेदार ने किनाराम बाबा मंदिर के पास अस्थाई स्टोर बनाकर रह रहे थे। स्टोर में काम करने वाली जेसीबी, हाईवा सहित अन्य गाड़ियों को तेल देने के लिए ड्राम में डीजल रखे थे। आधी रात के समय अचानक आग लगने से डीजल, ग्रीम से भरा डब्बा व अन्य सामानों को चपेटे में ले लिया। देखते ही देखते वहां खड़ी स्कॉर्पियो व अन्य सामान जलकर रखा हो गया। कर्मचारियों की तत्परता से जेसीबी बच गई। आगलगी में 50 हजार नगदी, दो मोबाइल, आधार पैन कार्ड सहित महत्वपूर्ण पत्रवाली जलकर राख हो गया। देवरिया के रामपुर कारखाना विशुनपुर निवासी ठेकेदार रामप्रवेश यादव की जेसीबी व पडरी मल्ल निवासी अरविंद प्रताप मल्ल की स्कार्पियो जलकर राख हो गई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

------
रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने पर मची अफरा तफरी
फोटो संख्या-27
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। दुबहड़ पुलिस के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह ने साहस व सूझबूझ से घरेलू रसोई गैंस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया गया। शनिवार को बसरिकापुर निवासी राजेंद्र यादव के घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। उसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। यह देख हंगामा मच गया, घर की महिलाएं भाग खड़ी हुईं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर रसोई गैस सिलिंडर को घर के बाहर फेंक भाग खड़े हुए। इसकी सूचना पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। क्षेत्र में गश्त कर रहे उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए रसोई गैस सिलिंडर पर बालू व मिट्टी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

-------
संशोधित....बाइक-डंफर की टक्कर में वृद्धा और किशोरी समेत तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दी। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के सामने रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के नेमछपरा गांव निवासी प्रेमशंकर तिवारी बंगाल पुलिस से सेवानिवृत्त होकर हल्दी चट्टी स्थित सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में नया घर बनाए हैं, वहीं से अमन तिवारी 18 पुत्र कृष्ण कांत तिवारी उर्फ बिट्टू तिवारी अपनी छोटी बहन दिव्यांशु तिवारी 15 पुत्री कृष्ण कांत तिवारी उर्फ बिट्टू तिवारी व दादी ललिता देवी 60 पत्नी प्रेमशंकर तिवारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेमछपरा स्थित पुराने मकान पर जा रहे थे। अभी वे लोग थाने से आगे नंदपुर गांव के सामने जैसे एनएच पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। थाने से महज 50 मीटर दूरी पर हुई घटना के पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

---------------------------

चार वारंटी गिरफ्तार
इंदरपुर। नगरा पुलिस ने विभिन्न मामलों के चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि एसआई अमरनाथ यादव व समरेंद्र कुमार मिश्र की टीम ने सुबाष चांडी, प्रधान उर्फ भुवर चांडी, राणा प्रताप शर्मा पूरब मोहल्ला नगरा, कृष्णानंद सिंह खरुआंव को गिरफ्तार किया। इन सभी के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।
-----
चोरी की बाइक व तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। दोकटी पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल,एक कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया है। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि एक युवक चोरी की मोटर साइकिल लेकर कोडाहरा ढाला होते हुए बिहार बेचने जाने वाला था। सूचना के आधार पर चिह्नित स्थान से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन के दौरान मोटर साइकिल पर लगा नंबर प्लेट और गाड़ी का चेचिस नंबर भिन्न बताने लगा। पूछे जाने पर युवक अपना नाम रंजीत तुरहा पुत्र अनिल तुरहा निवासी चिरंजी छपरा बताया। तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed