{"_id":"63adc91740e682022e6c2d67","slug":"fire-at-two-different-places-old-man-killed-grain-burnt-ballia-news-vns6909890181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो अलग-अलग स्थानों पर अगलगी, वृद्ध की मौत, अनाज जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो अलग-अलग स्थानों पर अगलगी, वृद्ध की मौत, अनाज जला
विज्ञापन
बलिया। ठंड के बीच अलाव से अगलगी की घटना भी होने लगी है। बुधवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटना हुई। खिजिरपुर गांव में हुई घटना में जहां झुलसने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पूर क्षेत्र के पकड़ी गांव में हुई घटना में 25 क्विंटल धान जलकर राख हो गया।
बेल्थरारोड क्षेत्र में उभांव थाना क्षेत्र के तीरनई खिजीरपुर ग्राम में बुधवार की रात अलाव तापते समय मड़हे में लगी आग की चपेट में आने से वृद्ध की झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। तीरनई खिजीरपुर निवासी श्रीराम (70) पुत्र जतन राम मड़हे में ठंड से बचाव के लिए आग ताप रहा था। इस दौरान अलाव से निकली चिंगारी से मड़हे में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मड़हा धू-धूकर जलने लगा। इस दौरान मड़हे में आग ताप रहा श्रीराम भाग नहीं सका और आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। पूर क्षेत्र के पकड़ी गांव के अमर सिंह गांव के बाहर खेत में एक झोपड़ी डालकर खेत की रखवाली करने के साथ साग-सब्जियां भी उगाते हैं। बुधवार की रात वह झोपड़ी में सोए थे कि उनकी झोपड़ी में आग लग गई। उनका आरोप है कि किसी अवांछित तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी है। उन्होंने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत में थानाध्यक्ष पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।