फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against six for attacking police; one arrested.

Ballia News: पुलिस पर हमला करने के मामले में छह पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six for attacking police; one arrested.
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चक हबसापुर गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हुए हमले के मामले में आरोपी श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


चक हबसापुर गांव में जमीन विवाद की जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज सरीमन सोनकर के साथ हेड कांस्टेबल अमित मिश्र पर श्रीराम यादव पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में हेड कांस्टेबल अमित मिश्र घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि गांव की सुनीता देवी और श्रीराम यादव के बीच भूमि को लेकर विवाद है।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद होने पर पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान श्रीराम यादव के दामाद महेंद्र यादव ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल अमित मिश्र की तहरीर पर श्रीराम यादव, शिप्पू यादव, कृष्णा यादव, संदेश यादव, बेचनी यादव व महेंद्र यादव निवासी मझवारा मऊ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed