फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against nine people, including a constable, in connection with the beating of a youth.

Ballia News: युवक की पिटाई के मामले में सिपाही समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against nine people, including a constable, in connection with the beating of a youth.
बलिया। कुंवर सिंह चौराहे पर युवक को रोककर मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक सिपाही समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुआ। पुलिस प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रामपुर उदयभान निवासी गीता देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 21 फरवरी को बेटा प्रिंस यादव होली के कपड़े खरीदने बाजार जा रहा था। आरोप है कि कुंवर सिंह चौराहे पर सिपाही विजय राय ने उसे रोक लिया। इसी दौरान वहां मौजूद रौनक सिंह, सग्राम सिंह, सोनू सिंह, धन्नन सिंह, हैप्पी सिंह, सूरज सिंह यादव, आयुष सिंह और अंशु राय ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही विजय राय ने भीड़ के बीच युवक को आरोपियों से पिटवाया। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात प्रार्थना पत्र में कही गई है। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस युवक को वाहन से कोतवाली ले गई। प्रिंस की मां गीता देवी के अनुसार उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को वीडियो सहित दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन न्यायालय में आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने 20 सितंबर को प्राथमिकी में सिपाही विजय राय समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

-----------------
पहले चौराहे पर पकड़ा गया, फिर थाने से भागा प्रिंस

बलिया। 21 फरवरी को कुंवर सिंह चौराहे पर मारपीट के दौरान पुलिस के हाथ लगा प्रिंस यादव कुछ महीने बाद पुलिस हिरासत से ही भाग गया। इसके बीच उसके खिलाफ प्राथमिकी में धाराएं बढ़ीं।पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। जून में सुखपुरा थाने से फरारी के अगले दिन उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार रामपुर उदयभान निवासी प्रिंस के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला सहित कई मामले में सदर कोतवाली सहित कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है। 21 फरवरी को कुंवर सिंह चौराहे पर युवकों के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष की तहरीर पर प्रिंस समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई, जबकि दूसरे पक्ष ने प्राथमिकी न होने पर न्यायालय की शरण ली। पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च की रात रामपुर उदयभान में मारपीट और चाकूबाजी के मामले में भी प्रिंस समेत कई लोगों को नामजद किया गया। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ।

फिर जून में करनई क्षेत्र में हंगामे के बाद पकड़े गए प्रिंस को डायल-112 पुलिसकर्मी सुखपुरा थाने ले गए थे। वहां से वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। फरारी के अगले ही दिन प्रिंस ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed