फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on three in death of woman

महिला की मौत में तीन पर एफआईआर

Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR on three in death of woman
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में शुक्रवार की रात मारपीट में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ससना बहादुरपुर निवासी नंदू राजभर बाइक से आनंद के घर के सामने से गुजर रहा था। तभी आनंद ने उसे रोक लिया और कहासुनी करने लगा। नंदू वहां से चला गया। बाद में आनंद अपने दो साथियों प्रेमचंद और चंदन के साथ नंदू के घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। दोनों पक्षों मेें मारपीट शुरू हो गई। नंदू की माता सुखिया देवी (68) बीच-बचाव करने आईं तो उनको हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। कुछ समय के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति जंगू की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed