फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on seven in youth's death, four arrested

युवक की मौत में सात पर एफआईआर, चार गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR on seven in youth's death, four arrested
रेवती। गोपालनगर में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। इसमामले में पुलिस ने मृतक के भाई इंद्रजीत साहनी की तहरीर पर सात लोगों को नामजद किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इंद्रजीत ने तहरीर में कहा है कि वह और उसका भाई रणजीत साहनी (23) अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। अपने घर के सामने द्वारिका साहनी के परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रणजीत की मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदन विवाद है। रणजीत के बड़े भाई अमरजीत साहनी ने एक वर्ष पूर्व द्वारिका साहनी से पैसा लिया था। इसी मामले में मारपीट हुई। द्वारिका साहनी के दरवाजे पर हुई मारपीट में रणजीत, इंद्रजीत तथा द्वारिका के पुत्र नागेंद्र साहनी (29) घायल हो गए। नागेंद्र के पेट में भी चाकू लगा। रणजीत तथा नागेंद्र को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। रास्ते में ही रणजीत की मौत हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हुई, जिसमें प्रियंका (22) पत्नी नागेंद्र, जितेंद्र (18), शम्भू पुत्र द्वारिका तथा संजीत (22) घायल हो गए। हरेंद्र साहनी, शंभू साहनी, नागेंद्र, जितेंद्र, लाल साहब, सुजीत, द्वारिका पर मुकदमा किया गया है। एसएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed