फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged for claiming pension by posing as wife

Ballia News: पत्नी बन पेंशन उठाने पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for claiming pension by posing as wife
बलिया। रेलवे कर्मचारी की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेज पर वर्षों तक पेंशन निकालने का मामला आया है। धर्मेंद्र यादव की शिकायत पर रसड़ा पुलिस महिला पार्वती देवी, रसड़ा विकास खंड के कुछ अज्ञात कर्मचारियों व रिश्तेदारों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि भेलाई गांव के धर्मेंद्र यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मालधनी पूर्व रेल कर्मचारी थे, सेवा से सेवानिवृत्त हुए और पेंशन प्राप्त कर रहे थे। 28 अगस्त 2007 को उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी ने पेंशन प्राप्त की। प्रभावती देवी की मृत्यु 21 मार्च, 2014 को हुई। इसके बाद मालधनी के रिश्तेदारों ने फर्जी कागजात से पार्वती देवी को प्रभावती देवी के रूप में पेश किया। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed