{"_id":"6a0214ceb1b6bbe18403de0a","slug":"fir-lodged-against-wife-for-abortion-ballia-news-c-190-1-bal1001-163684-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गर्भपात कराने पर पत्नी पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गर्भपात कराने पर पत्नी पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। पति की सहमति के बिना गर्भपात कराने के मामले में रेवती पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गोपाल नगर निवासी सोनू सिंह की तहरीर पर उसकी पत्नी, सास-साले समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर निवासी सोनू सिंह का विवाह पिछले वर्ष 23 मई को बिहार के भोजपुर निवासी नंदनी कुमारी के साथ हुआ था। नंदनी गर्भवती हुई। पीड़ित सोनू के अनुसार कुछ समय बाद नंदनी मायके चली गई। आरोप है कि वहां नंदनी ने गर्भपात करा लिया।
जब सोनू को इस घटना का पता चला उसने पुलिस से शिकायत की। रेवती थाने में सुनवाई नहीं होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बलिया की अदालत में परिवाद दाखिल किया।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रेवती पुलिस ने पत्नी नंदनी कुमारी, सास सरस्वती देवी, साले विशाल पांडेय, ननद अंजली कुमारी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
एसओ रेवती अनुपम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद