फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against three people including Ubhaon police station in-charge Sanjay

Ballia News: उभांव थाना प्रभारी संजय सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 16 Apr 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against three people including Ubhaon police station in-charge Sanjay
निलंबित इंस्पेक्टर संजय शुक्ला। - फोटो : Samvad
चौकियामोड़/ बेल्थरारोड। दुष्कर्म की दर्ज प्राथमिकी में चार्जशीट लगाने के बदले पीड़ित से आपत्तिजनक मांग, धमकी देने सहित अन्य मामलों में थाना प्रभारी संजय शुक्ल, क्राइम इंस्पेक्टर रहे नरेश मलिक व वन दरोगा उग्रसेन जायसवाल पर प्राथमिकी की गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

सजंय शुक्ल के बाद थाना प्रभारी उभांव नियुक्त किए गए दिनेश पाठक ने बताया कि रसड़ा कोतवाली निवासी एक महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी उग्रसेन जायसवाल को नौ मार्च को जमानत मिल गई। उग्रसेन व एसएचओ संजय शुक्ला मुकदमा उठाने के लिए धमकी देते चले आ रहे हैं। मुकदमा न उठाने पर जानमाल के साथ मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने की भी धमकी देते आ रहे हैं।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद मुकदमा में नियुक्त जांच अधिकारी नरेश मलिक की ओर से फोन, व्हाट्स काॅल के जरिये अभद्र भाषा एवं अश्लील बात की जा रही हैं। मुकदमे की चार्जशीट भेजने के लिए विवेचक/जांच अधिकारी नरेश मलिक अकेले में मिलने की बात कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर चार्जशीट सही ढंग से न्यायालय में नहीं भेजने की धमकी दे रहे हैं। विरोध करने पर गालियां भी देते थे। इन लोगों के कथन और व्यवहार से डरी एवं सहमी हुई हैं। ये लोग कभी भी हत्या और फर्जी मामले में फंसा सकते हैं। एसएचओ दिनेश पाठक ने कहा कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
पांच घंटा पहले रहे थाना प्रभारी, आरोप के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
नरही वसूली कांड के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी पन्ने लाल पर उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसके दो साल के अंदर उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल पर उसी थाने में दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

निलंबित इंस्पेक्टर संजय शुक्ला।

निलंबित इंस्पेक्टर संजय शुक्ला।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed