फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against seven for selling land fraudulently

Ballia News: धोखाधड़ी कर जमीन बेचने में सात पर एफआईआर

Wed, 18 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR against seven for selling land fraudulently
बैरिया। धोखाधड़ी और कूटरचित तरीके से जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने धोखाधड़ी व एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दया छपरा निवासी श्यामलाल शाह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के श्रीप्रकाश पांडेय से जगदेवा में 0.316 हेक्टेयर भूमि पत्नी प्रभावती देवी के नाम से 2015 में रजिस्ट्री कराई थी। प्रभावती देवी का नाम खतौनी में दर्ज हो चुका है। इस दौरान प्रकाश पांडेय की मौत 2022 को हो गई। 2023 में जानकारी हुई कि उसी भूमि को श्रीप्रकाश पांडेय के पुत्र विनोद प्रकाश पांडेय ने दया छपरा की उषा देवी पत्नी हृदयाननद यादव को बेच दिया है। उक्त भूमि को बेचने का विनोद प्रकाश पांडेय का कोई अधिकार नहीं है।पूछने पर हृदानंद यादव नाराज हो गए और धमकी दी। पुलिस की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने पर वादी ने कोर्ट की शरण ली। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed