{"_id":"61aa4827a5269758d044cd2d","slug":"financial-irregularities-in-the-purchase-of-goods-worth-crores-ballia-news-vns6259041166","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के सामानों की खरीद में वित्तीय अनियमितिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के सामानों की खरीद में वित्तीय अनियमितिता
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका चेयरमैन और एक अन्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी की शिकायत पर हुई जांच में नगर पालिका में हुई करोड़ों के सामान खरीद में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। टिपर, ट्राई साइकिल, व्हील बैरो आदि की खरीद में गोलमाल किया गया है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में कमेटी ने इसकी जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी सौंप दी है। मामले में अधिशासी अधिकारी की गर्दन फंसती नजर आ रही है।
नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी और स्वायत्तशासी कर्मचारी महासभा के अध्यक्ष अनिल कुमार ने शिकायत की थी कि नगर पालिका बलिया में जेम पोर्टल से की गई खरीदारी में गोलमाल किया गया है। 14वें वित्त, राज्य वित्त, अवस्थापना विकास निधि, पालिका के टैक्स कलेक्शन की धनराशि से वित्तीय अनियमितता की गई है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक, लेनिवि के एई की कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। इसमें 1.18 करोड़ से हुई 16 हाइड्रोलिक गारबेज टिपर की खरीद में किसी समक्ष अधिकारी संतुति नहीं पाई गई। इसमें 6.48 लाख का अधिक भुगतान करने की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा 3.97 लाख से हुई 206 पीपीई किट की खरीद में सक्षण अधिकारी की संतुति नहीं मिली है। 4.64 लाख से हुई 133 व्हील बैरो की खरीद, 2.89 लाख से हुई ट्राईसाइकिल की खरीद में भी अनियमितता मिली है। जांच रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि नगरपालिका की ओर से जांच के लिए सभी पत्रावलियों को प्रस्तुत भी नहीं किया गया। साथ ही जांच में कोई सहयोग नहीं किया गया। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। मामले में अधिशासी अधिकारी की गर्दन फंसती नगर आ रही है।