फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Financial assistance of ten lakhs will be given for setting up industries in villages

गांवों में उद्योग लगाने के लिए मिलेगी दस लाख की आर्थिक सहायता

Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of ten lakhs will be given for setting up industries in villages
बलिया। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन नहीं आने के कारण ऐसा किया गया है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक व्यक्तियों को स्थानीय स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिकतम परियोजना लागत 10 लाख रुपये तक के लिए ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना चाहिए। पॉलिटेक्निक, आईटीआई उत्तीर्ण व खादी ग्रामोद्योग से प्रशिक्षण प्राप्त एवं पूर्व से कार्यरत परंपरागत कारीगर को चयन में वरीयता मिलेगी। आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत राशि का करना होगा। अंशदान सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थी को कुल परियोजना लागत का 10 प्रतिशत आरक्षित वर्ग तथा (अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक एवं महिलाओं के लिए) को पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक पात्र उद्यमी या लाभार्थी www.upkvib.gov.in पर विभिन्न दस्तावेजों की अपलोडिंग सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं आवेदन फार्म की प्रिंटेड प्रति के साथ ही समस्त दस्तावेजों की प्रतियां जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed