फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting in the middle of the market, the teenager was left bleeding

Ballia News: बीच बाजार मारपीट, किशोर को किया लहूलुहान

Mon, 09 Sep 2024 04:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Fighting in the middle of the market, the teenager was left bleeding
सिकंदरपुर। कस्बे में स्थित जिम के सामने शनिवार की देर शाम 12 से अधिक मनबढ़ युवकों ने एक किशोर की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। यह घटना आसपास के सीसी कैमरे में कैद हो गई। करीब पांच मिनट तक चले इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिम से बाहर निकले कस्बा के डोमनपुरा निवासी अभय पांडेय (17) पुत्र सोनू पांडेय से कुछ युवक बातचीत करने लगे। उसके बाद अभय जैसे ही अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला की पहले से अलग-अलग समूह में खड़े युवक उस पर टूट पड़े। डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पिटाई के बाद युवक को बेसुध देख आरोपी अपनी बाइकों से भाग खड़े हुए। इसके बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी होते ही सीएचसी सिकंदरपुर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं के कई गिरोह सक्रिय हैं। आए दिन इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। डर से कोई बोल नहीं पाता है। एक दिन पूर्व ही एक अन्य युवक को मारने पिटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में एसएचओ विकास चंद्र पांडेय का कहना है की अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी ओर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed