फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight on a pole in a field, five injured

खेत में खंभा गाड़ने को लेकर मारपीट, पांच घायल, पुलिस ने किया चालान

Wed, 03 Jun 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Fight on a pole in a field, five injured
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव में मक्के के खेत में खम्भा गाड़ने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव निवासी तुलसी साह और शिवनारायन साह के बीच मक्के के खेत में खंभा गाड़ने को लेकर पहले कहासुनी हुई । बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के चंदन गुप्ता व कुंदन गुप्ता तो दूसरे पक्ष के सन्तोष गुप्ता, धनजी गुप्ता, रवि गुप्ता घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed