फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fight for way

ास्ते के विवाद को लेकर चले ईंट-पत्थर, 16 जख्मी

Tue, 24 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
fight for way
नगरा। पंडितपुरा गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। इसमें चार महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते के विवाद को लेकर रामाशीष और हरेराम के परिवार की महिलाओं के बीच तूतू मैंमैं शुरू हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। घटना में एक पक्ष से अंजू, संजू, रामअशीष, रविशंकर, दिनेश कुमार, रीमा, पवन, परमानंद , रवीकुमार, कमलावती व दूसरे पक्ष से रमेश राम, हरेराम, मुन्नीलाल, अजीत, प्रकाश व जयराम घायल हो गए। इनमें चिकित्सकों ने परमानंद, कमलावती, हरेराम व अजीत को सदर चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed