फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight for a requested song on DJ, three people including the groom injured

Ballia News: डीजे पर फरमाइशी गाने के लिए मारपीट, दूल्हा समेत तीन घायल

Fri, 30 May 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fight for a requested song on DJ, three people including the groom injured
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के ढोंढवा हजियारामपुर से भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली अंबेडकर नगर गई बरात में डीजे पर फरमाइशी गाने के लिए विवाद हो गया। जयमाल के समय मारपीट में हो गई। घराती पक्ष के लोगों ने बराती पक्ष के लोगों को पीट दिया। दूल्हा रिलेश कुमार व उसके पिता कन्हैया समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ढोंढवा हजियारामपुर निवासी कन्हैया राम के पुत्र रिलेश कुमार की बरात भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली अंबेडकरनगर निवासी दीनानाथ के यहां गई थी। डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। जयमाल के समय घराती पक्ष के युवकों ने हूटिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते मारपीट हो गई। घराती पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने दौड़ा-दौड़ाकर बराती पक्ष के लोगों को पीटा। बराती पक्ष के लोग भागने लगे। घटना में दूल्हा व उसके पिता सहित तीन लोग घायल हो गए। रात को किसी तरह से शादी की रस्म पूरी की गई। सुबह पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई हुई। भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन किया था और पुलिस पहुंची थी। अब तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed