फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Festivals in ballia

सौहार्द पैदा करते हैं त्योहार

Sun, 04 Mar 2018 11:43 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 04 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Festivals in ballia
नगर के टाउन हाल बापू भवन में आयोजित हिंदू जागरण मंच के होली मिलन समारोह का संबोधित करते राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में रविवार को नगर टाउन हाल बापू भवन के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री उपेद्र तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि हिंदू जागरण मंच एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रीय हित में सरकारों की मदद करती है। कहा कि इन्हीं आंतरिक शक्तियों के बल पर केंद्र तथा प्रदेश में सरकार बनी हुई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि प्रदेश महामंत्री डा. विजय प्रताप आर्य ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो आपसी सौहार्द और भाइचारे को मजबूत करता है। इस मौके पर डा. एनके सिंह तथा डा. संयोग प्रताप सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ के साथ-साथ अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भी जमकर गुलाव और पुष्प की होली खेलकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे, अंबादत पांडेय, नागेंद्र पांडेय, जितेंद्र तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, राहुल सिंह, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। उधर, गायत्री शक्तिपीठ पर भक्तिमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इस मौके पर विजेंद्र चौबे, डा. मानिक चंद्र गुप्ता, अनिल कुमार, देवेंद्र उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, कृपाशंकर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed