{"_id":"68adf680507aed1e270b7dbd","slug":"fefna-bansdih-main-road-will-be-rejuvenated-with-32-crores-ballia-news-c-190-1-bal1002-146782-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 32 करोड़ से होगा फेफना-बांसडीह मुख्य मार्ग का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 32 करोड़ से होगा फेफना-बांसडीह मुख्य मार्ग का कायाकल्प
विज्ञापन
सुखपुरा-गड़वार मार्ग पर बने गड्ढों के चलते खराब हुई स्कार्पियो तथा उसे मरम्मत करता मिस्त्री।संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से फेफना-गड़वार होते हुए बांसडीह तक जाने वाले मुख्य मार्ग का जल्द ही कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण ने मार्ग की पिचिंग के लिए 32 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। फेफना व बांसडीह विधानसभा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इस मार्ग का बाईपास के रूप में इस्तेमाल होता है। बड़े वाहनों को इसी मार्ग से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार, बैरिया होते हुए बिहार के छपरा की तरफ निकाला जाता हैं। सड़क के खराब होने से वाहन चालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ट्रक चालकों को दिक्कत हो रही है।
फेफना-सुखपुरा-बांसडीह-बैरिया होते हुए यह मार्ग का पांच साल पहले चौड़ीकरण हुआ था। उसके बाद इस पर यातायात सुगम हुआ था लेकिन दो साल से सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। बीच-बीच में टूटने के साथ ही केवल सुखपुरा-बेरुआरबारी में लगभग 12 से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लगभग एक से डेढ़ फीट तक गड्ढा खतरनाक हो गया है। इस मार्ग पर आवागमन काफी कठिन हो गया है। जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने 32 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके तहत फेफना से बांसडीह तक सड़क की पिचिंग का कार्य किया जाएगा।
फेफना-बांसडीह मार्ग को बेहतर बनाने के लिए शासन को 32 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य को कराया जाएगा। फिलहाल बारिश का दौर खत्म होते ही पैचिंग वर्क होगा। इससे यातायात बेहतर तरीके से संचालित होने लगेगी। - केशरी प्रकाश, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड।