फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fate

चटख धूप होने के बाद निखरा धनुष यज्ञ मेला

Wed, 23 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
fate
बैरिया क्षेत्र के रानीगंज स्थित धनुष यज्ञ में मेले में गर्म कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बैरिया। कड़ाके की ठंड और कोहरा के बाद बुधवार को चटख धूप हुई तो संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में भी निखार आ गया। पांच दिनों से लगे मेले में ठंड, कोहरा, गलन तथा बाहरी दुकानदारों के नहीं आने से उदासी ही दिख रही थी। बुधवार को कुछ चहल-पहल बढ़ी। हालांकि अभी भी पूरी दुकानें नहीं लगी हैं, और न ही मेला पूरी तरह से सजा है। लेकिन मेले में जितनी भी दुकानें थीं, भीड़ को देखकर इनके दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। संत सुदिष्ट बाबा का धनुष यज्ञ मेला ऐतिहासिक, धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मेले में ग्रामीण घर गृहस्थी के अलावा शादी विवाह के उपयोग के लिए सामानों की खरीदारी करते हैं। जनपद के अलावा दूर-दूर से दुकानदार अपने सामानों की दुकानें लेकर यहां पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बाहर के कुछ दुकानदार इस बार मेले में नहीं आए हैं। बावजूद इसके मेले में काफी दुकानें लगी हैं। लकड़ी के सामान, बक्सा, आलमारी, बर्तन, कंबल, रजाई, गद्दा और सूती ऊनी वस्त्रों की दुकानें तथा खासकर मिठाई चाट छोले की दुकानें मेले में सज गई हैं। बच्चों के खेल के लिए छोटे चरखी झूला आदि मेले में लगे हैं। इसका आनंद बच्चे लेते हैं। मेले में आने वाले लोग सुदिष्ट बाबा का दर्शन कर मेले में परंपरागत सब्जी संग जलेबी का स्वाद लेते भी दिखे। साथ ही उन्होंने घर-गृहस्थी के सामान भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed