फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fast unto death for removal of liquor shops

Ballia News: शराब की दुकानों को हटाने के लिए आमरण अनशन

Tue, 02 Jun 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fast unto death for removal of liquor shops
नगर के बेदुआ बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर हनुमान मंदिर परिसर में आमरण अनशन पर बैठे
बलिया। नगर के बेदुआ बंधे से शराब की दुकानों को हटाने के लिए चल रहा क्रमिक अनशन 29वें दिन मंगलवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। बेदुआ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 के सभासद धर्म भारती, महावीर चौरसिया तथा राम नारायण गोंड आमरण अनशन पर बैठ गए। मोहल्ले की महिलाएं और पुरुष भी समर्थन में बैठे रहे।
विज्ञापन

शराब की दुकानों को हटाने के लिए 28 दिनों से हनुमान मंदिर परिसर में मोहल्लेवासियों का क्रमिक अनशन चल रहा था। धरनारत लोगों का कहना है कि क्रमिक अनशन चल रहा था। आबकारी विभाग और जिला प्रशासन का पुतला दहन करने के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा गया। आश्वासन मिला था कि दो-तीन दिन के अंदर दुकानों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक नहीं किया जा सका। महिलाओं ने हनुमान मंदिर परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया था। इस मौके पर अजय आनंद ठाकुर, गिरिजाशंकर राय, भगवती राय, धर्मेंद्र कुमार, राजेश सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने डीएम लिखा पत्र
बलिया। शहर के बेदुआं बंधे पर स्थापित शराब की दुकानों को हटाने के लिए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। दुकान को अन्यत्र हटाने का अनुरोध किया है। पत्र में पूर्व मंत्री ने कहा कि काफी दिनों से लोग आंदोलन कर रहे हैं। अब अमरण अनशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में जनहित में दुकानों को दूसरी जगह स्थापित करना बेहतर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed