{"_id":"57e55c594f1c1b4f5aa82a6d","slug":"farmers-would-be-drowned-in-debt-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कर्ज में डूबेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कर्ज में डूबेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो वर्ष से सूखे से परेशान किसानों की कमर इस बार की बाढ़ ने तोड़ दी है। बाढ़ से फसलें जलमग्न होकर तहस-नहस हो गईं। गृहस्थी बेपटरी हो गई है। अगली खेती के सवाल ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसान साहूकारों से कर्ज लेने व बीज दूकानदारों से उधार के बीज की मांग करने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में साहूकारी सिर उठाने को तैयार हैं। उधर, कई किसानों ने अपने बच्चों की पहले से तय शादी या तो टाल दी है या फिर अगले फसल के बाद उनके हाथ पीले करने का मन बनाया है। इस साल जिले के करीब 225 गांव प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ की तबाही के बाद अब बाद किसानों को रबी की खेती के लिए खेतों की जुताई व बुआई करनी है लेकिन पैसे नहीं है कि किसान खेती कर सके। आगे की खेती करने के लिए किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। दो साल सूखा फिर इस साल बाढ़ ने किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। किसान खेती को लेकर सहमे हुए हैं। वहीं पशुपालक बाढ़ के दिनों में अपने रिश्तेदारों के यहां मवेशी पहुंचा दिए थे, वे अब मवेशियों को अपने-अपने घर लाना शुरू कर दिए हैं। उन्हें अभी भी चारे के गंभीर संकट से जूझना पड़ रहा है।