{"_id":"65ecdfac3c97cd6bf408be94","slug":"farmers-worried-about-lentil-and-gram-crops-due-to-westerly-winds-ballia-news-c-190-1-svns1006-112925-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पछुवा हवाओं से मसूर व चना की फसलों को लेकर किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पछुवा हवाओं से मसूर व चना की फसलों को लेकर किसान चिंतित
विज्ञापन
बलिया। मौसम ने इस बार दलहनी फसलों को काफी नुकसान किया है। मसूर जहां झुलस गई हैं वहीं चना की फसल में फलियां काफी कम हो गई हैं। वर्तमान में कई दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं, इसको लेकर किसान चिंतित हैं।
पिछले महीने कई बार मौसम बदलने के कारण कई बार बारिश हुई। इसके बाद एक सप्ताह पहले भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से दलहनी फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में गेहूं की फसल गिरने से नुकसान हुआ है। हालांकि कृषि विभाग की ओर से इसको लेकर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। विभाग की ओर से तहसीलवार टीम भी बनाई गई है। लेकिन इस बीच पिछले कई दिनों से चल रही पछुआ हवा अब रबी की फसलों को प्रभावित कर रही हैं। भरौली निवासी अक्षय कुमार राय, उदय नारायण राय, अमाव गांव निवासी रामप्रताप राय आदि ने बताया कि मसूर व चना की फसल 70 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। वहीं, चना की फसल का बढ़ाव तो काफी अधिक हुआ है और फूल गिरने से फलियां नाममात्र की लगी हैं। ऐसे में इन दोनों फसलों की पैदावार काफी प्रभावित होगी। यह भी कहा कि कई दिनों से चल रही पछुआ हवा के कारण गेहूं व जौ की फसल भी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि मौसम के बदलाव ने किसानों की कमर तोड़ दी है।