फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers thronged to procure urea; distribution took place under police supervision

Ballia News: यूरिया लेने के लिए उमड़े किसान पुलिस की निगरानी में हुआ वितरण

Tue, 04 Aug 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers thronged to procure urea; distribution took place under police supervision
दयाछपरा गांव ​स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में यूरिया के लगी किसानों की भीड़।संवाद
दया छपरा। साधन सहकारी समिति दया छपरा पर मंगलवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ पहुंच गई। खाद लेने की होड़ में समिति परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब आधे घंटे तक खाद का वितरण रोकना पड़ा। बाद में समिति के सचिव बैजनाथ तिवारी ने बैरिया थाने को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसानों को कतार में लगाकर यूरिया का वितरण कराया गया। बताया गया कि मंगलवार को समिति के सचिव बैजनाथ तिवारी जब साधन सहकारी समिति पहुंचे, तो वहां पहले से ही सैकड़ों किसान यूरिया लेने के लिए मौजूद थे। सचिव के पहुंचते ही किसानों ने खाद लेने के लिए हो-हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख सचिव ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसानों को लाइन में लगवाकर पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण शुरू कराया गया। सचिव बैजनाथ तिवारी ने किसानों को बताया कि समिति पर यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा स्टॉक समाप्त होने के बाद दोबारा खाद मंगाई जाएगी। इसके बावजूद किसान जल्द-से-जल्द यूरिया लेने के लिए कतार में आगे लगने की कोशिश करते रहे। भीषण गर्मी और धूप में किसानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। किसानों ने मांग की कि खाद का पर्याप्त इंतजाम कर वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed