फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers submitted memorandum to marketing inspector

किसानों ने विपणन निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers submitted memorandum to marketing inspector
रेवती। कस्बा स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं विक्रय में हो रही कठिनाइयों को लेकर मंगलवार को नगर के किसानों ने विपणन निरीक्षक राम गोपाल यादव को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने उल्लेख किया है कि हमारे खेत भैंसहां, भिसियां, मरौटी, छपरा सारिब आदि मौजों में है, जो कि तहसील बैरिया के अंतर्गत है। जिक्र किया है कि गेहूं विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं लेकिन जब हम रजिस्ट्रेशन पेपर लेकर रेवती विपणन निरीक्षक के यहां जा रहे हैं तो उनके द्वारा हनुमानगंज, बलिया, रसड़ा, तिखमपुर तथा बेल्थरारोड आदि स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। गुहार लगाई कि हमारे गेहूं का क्रय रेवती क्रय केंद्र पर किया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजीव उपाध्याय, कमला पांडेय, अवध राय, संतोष चौधरी, बलिराम चौधरी, दीपू राय, गरज राय आदि दर्जनों किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed