फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers staged strike due to non-purchase of paddy

Ballia News: धान खरीद नहीं होने पर किसानों ने दिया धरना

Wed, 27 Dec 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged strike due to non-purchase of paddy
क्षेत्र के खारी में बने धान क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं होने से नाराज किसान भारतीय किसान संघ के बैनर तले क्रय केंद्र पर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि यदि किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जो किसान बिचौलियों को अपना धान बेच रहे हैं, उन्हीं का अंगूठा लगवाया जा रहा है। इससे स्थानीय किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। शासन की ओर से सभी किसानों के धान को खरीदने का निर्देश दिया गया है। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री अजय कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा। उक्त केंद्र पर अभी तक दस हजार क्विंटल धान खरीद के सापेक्ष 75 किसानों से मात्र 3700 क्विंटल धान की खरीद की गई है। धरना प्रदर्शन में किसान आत्मा सिंह, राजीव सिंह, सुरेश पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, कैलाश पांडेय सहित एक दर्जन से ऊपर किसान मौजूद रहे। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी रसड़ा सदानंद सरोज ने बताया कि किसानों से खरीद नहीं हो रही है। ऐसी शिकायत नहीं मिली है। यदि किसान धरने पर हैं तो इनकी मांगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed