फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers gave the message of unity

किसानों को दिया एकता का संदेश

Sat, 22 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 22 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers gave the message of unity
किसान मजदूरों की प्रमुख मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से शनिवार को किसान जागरण यात्रा निकाली गई। किसान नेताओं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से किसानों को एक होने का संदेश दिया तथा सरकारों पर आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान जागरण यात्रा द्वाबा के अमर शहीद कौशल कुमार की जन्मस्थली नारायणगढ़ से चलकर विभिन्न गांव से होती हुई नगर रेवती में पहुंची। रेवती में बीज गोदाम उत्तर टोला पुल, डाकघर के बाद स्थानीय नगर के बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा की गई।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत में अब तक एक लाख 56 हजार 830 किसानों की मौत हुई है। इस वर्ष एक हजार 332 किसान उत्तर प्रदेश में मरे हैं। वक्ताओं ने किसान तथा मजदूरों के नौ सूत्री मांग को लेकर आगामी एक सितंबर को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान, मजदूरों को 60 वर्ष होने पर तीन हजार रुपये पेंशन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कर्जमाफी, कृषि बीमा धनराशि का तुरंत भुगतान, 18 घंटे बिजली, सरकारी नलकूप, खेतों को समय पर पानी सहित नौ सूत्री मांग के लिए स्थानीय किसानों से कलेक्ट्रेट पर आने का निवेदन किया गया। नुक्कड़ सभा को राजनारायण यादव, लक्ष्मण पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश, कुंवर मुन्नू आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed