फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers are happy due to continuous rains, the appearance of many localities of the city has deteriorated

Ballia News: लगातार बारिश से किसान खुश, नगर के कई मोहल्लों की सूरत हुई बदहाल

Sun, 02 Jul 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers are happy due to continuous rains, the appearance of many localities of the city has deteriorated
बलिया। जिले में रुक-रुककर बीते चार दिनों से बारिश का दौर जारी है। किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। वहीं, लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव और कीचड़ से सूरत बदहाल हो गई है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आर्द्रा नक्षत्र बारिश के लिए जाना जाता है। इस नक्षत्र में बारिश होते ही किसान खेती बाड़ी का काम शुरु कर देते हैं। जिलेेभर में बृहस्पतिवार की देर रात में तेज बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर लगातार जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के बीच रविवार को उमसभरी गर्मी भी रही। बारिश देख किसानों में खुशी है। कई इलाकों में किसानों ने धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने का काम शुरु कर दिया। अब किसान बारिश बंद होने पर किसान खरीफ की फसल अरहर, जोन्हरी आदि की बोआई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह जलभराव कीचड़ होने से लोग परेशान रहे। नगर के कई मोहल्लों सूरत बदहाल हो गई। नगर के काजीपुरा मोहल्ले में अनुसूचित बस्ती व इस्लामाबाद मोहल्ले में कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर रहा।
रविवार को हुई तेज बारिश से एनएच 31 से लेकर कई सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। चार दिनों की बारिश ने नगर के जलनिकासी व नालों के सफाई की पोल खोल कर रख दी।

उधर, बारिश के बीच जिलेभर में बिजली की आपूर्ति बेपटरी है। शहर हो या गांव हर जगह आपूर्ति लड़खड़ा गई है। रविवार को पूरे दिन नगर में सिविल लाइन व विशुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। घंटों आपूर्ति ठप रहने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना। ग्रामीण इलाकों में तो नाममात्र की आपूर्ति होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed