{"_id":"6a1b3879775c0edc57017de6","slug":"farmer-crushed-to-death-by-speeding-scorpio-ballia-news-c-190-1-bal1001-165178-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में भीमपुरा क्षेत्र के बरौली निवासी शिवशंकर राजभर। फाइल फोटो, परिजन
भीमपुरा। मझवारा मार्ग पर शनिवार की सुबह सड़क हादसे में किसान शिवशंकर राजभर (55) की मौत हो गई। किसान को टक्कर मारने के बाद वाहन सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान में जा घुसा।
जानकारी के अनुसार, भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शिवशंकर राजभर शनिवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान किड़िहरापुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और किसान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे जनसेवा केंद्र के बोर्ड को तोड़ते हुए मुन्नू प्रसाद की मिठाई की दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में दुकान का काउंटर, साइन बोर्ड और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया। उनको दो पुत्र और तीन पुत्रियों हैं।
भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाहन को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।