फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farewell to ancestors given on the banks of Ganga and Saryu

गंगा और सरयू के तटों पर दी गई पितरों को विदाई

Sun, 25 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farewell to ancestors given on the banks of Ganga and Saryu
पितृ विसर्जन के अवसर पर अपने पितृ को तर्पण के लिए पिंड दान करते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में होने वाले श्राद्ध पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ संपन्न हुए। रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गंगा और सरयू तट पर श्राद्ध व तर्पण कराए गए। लोगों ने अज्ञात तिथि के कारण छूटे श्राद्ध कराकर पितरों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आश्विन मास के सोलह श्राद्धों में पितृ विजर्सन अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। जिस पितर के वंशज को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती, वह पितृ विसर्जन अमावस्या को उनका श्राद्ध कर्म करता है। अमावस्या को लोग अपने गुरु, चाचा, ताऊ सहित किसी भी रिश्तेदार या प्रियजन का श्राद्ध कराते हैं। रविवार को भी इसी तरह के ज्ञात व अज्ञात पितरों का श्राद्ध करवाने के लिए जनपद के गंगा और सरयू तट पर लोग उमड़े। उन्होंने पावन जल से तर्पण व श्राद्ध क पितरों को पिंडदान किया। उन्होंने पितरों से अपने वंशजों पर कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद लिया। पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म कर उनको विदा करने के लिए सरयू नदी के बेल्थराबाजार घाट पर रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने नदी में स्नान करने के बाद दान पुण्य कर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बाबा अभिराम वैदिक आश्रम आत्म सुधार ज्योतिष अनुसंधान केंद्र होलपुर में पंडित मिथिलेश पांडेय ने पितरों का विधि विधान पूर्वक तर्पण कराया। इस दौरान नगर एवं क्षेत्र में सुबह से ही सैलून की दुकानों पर लोगों की लाइन लगी रही। पंडित पांडेय ने बताया कि पितृपक्ष में 15 दिनों तक पितरों को जल, श्राद्ध व तर्पण कर उन्हें संतुष्ट किया जाता है। पितृ विसर्जन के दिन पितृ लोक से आए हुए पितरों की विदाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed