फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fan fell on mother who was breastfeeding her child, woman died due to electric shock

बलिया न्यूज: बच्चे को दूध पिला रही मां पर गिरा पंखा, करंट से महिला की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Tue, 10 Oct 2023 04:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 10 Oct 2023 04:35 PM IST
सार

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी बबलू गोड़ की पत्नी पुष्पा देवी छह माह के बच्चे के साथ कुछ दिनों से ही मायके बसन्तपुर आई थी। मंगलवार को घर में बच्चे को दूध पिला रही थी, उसी दौरान बगल में चल रहा स्टैंड पंखा शरीर पर गिर गया।

विज्ञापन
Fan fell on mother who was breastfeeding her child, woman died due to electric shock
बलिया न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुखपुरा थाना के बसन्तपुर गांव में बच्चे को दूध पिला रही मां की करंट से मौत हो गई। बच्चे की हालत गम्भीर बनी है। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू: 40 देशों के 300 छात्र कर रहे पढ़ाई, सात समंदर पार रहने वाले छात्रों का बढ़ा क्रेज, ये रहे आंकड़े
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी बबलू गोड़ की पत्नी पुष्पा देवी छह माह के बच्चे के साथ कुछ दिनों से ही मायके बसन्तपुर आई थी। मंगलवार को घर में बच्चे को दूध पिला रही थी, उसी दौरान बगल में चल रहा स्टैंड पंखा शरीर पर गिर गया। उसमें उतरे करंट से पुष्पा व गोद में दूध पी रहा बच्चा बेहोश हो गया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने उसे उस हालत देख सकते में पड़ गए,  उन्होंने बिजली काट कर पुष्पा को पंखे से अलग किया। मां बच्चे की हालत गम्भीर देख परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां प्राथमिक इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed