फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: 300 students from 40 countries are studying, five years ago 141 students had taken admission.

बीएचयू: 40 देशों के 300 छात्र कर रहे पढ़ाई, सात समंदर पार रहने वाले छात्रों का बढ़ा क्रेज, ये रहे आंकड़े

Tue, 10 Oct 2023 03:53 PM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 10 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

बीएचयू में 40 से अधिक देशों के छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही शोध और डिप्लोमा पाठयक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं। कुछ वर्षों में छात्रों की बढ़ी संख्या को देख विश्वविद्यालय प्रशासन भी सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है।

विज्ञापन
BHU: 300 students from 40 countries are studying, five years ago 141 students had taken admission.
BHU admission - फोटो : Social Media

विस्तार

मधुर मनोहर अतीव सुंदर, ये सर्व विद्या की राजधानी का भाव अब सात समंदर पार रहने वाले छात्रों के मन में तरंगित हो रहा है। महामना की बगिया विदेशी छात्रों की पहली पसंद बनी है। शैक्षिक सत्र 2018-19 के दौरान बीएचयू में 141 विदेशी छात्र पढ़ते थे। अब (शैक्षिक 2023-24) यह संख्या 300 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

बीएचयू में 40 से अधिक देशों के छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही शोध और डिप्लोमा पाठयक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं। कुछ वर्षों में छात्रों की बढ़ी संख्या को देख विश्वविद्यालय प्रशासन भी सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है। विदेशी छात्रों के रहने के लिए जहां अलग से इंटरनेशनल सेंटर बनवाया गया है। यहां उनके खानपान, और खेलकूद की व्यवस्था भी है। वहीं, छात्राओं के लिए भी नया हॉस्टल बनकर तैयार है।

विज्ञापन
विश्वविद्यालय में पढ़ाई का माहौल और रहने की व्यवस्था को देख विदेशी छात्रों का झुकाव बढ़ रहा है। इस समय नेपाल, बांग्लादेश, मारीशस, नैरोबी, थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, जापान, दक्षिणकोरिया, श्रीलंका, यूएसए, बांग्लादेश, भूटान, इंग्लैंड समेत 40 देशों के करीब 300 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में

साल                    छात्र

 

2018-19              141

2019-20              132

2020-21              102

2021-22              120

2022-23              276

2023-24              300

विदेशी छात्रों में विश्वविद्यालय में अध्ययन के प्रति जो रुझान बढ़ रहा है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। छात्रों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही उनसे संवाद भी जारी है। विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जा रही हैं। विदेशी छात्रों के दाखिले व उनसे जुड़े मामलों के निपटारे की उचित व्यवस्था बनाई गई है। - प्रो. एसके जैन, कुलपति, बीएचयू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed