फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family members fight over children's quarrel, 11 injured

बच्चों के झगड़े को लेकर परिवारीजनों में मारपीट, 11 घायल

Thu, 30 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Family members fight over children's quarrel, 11 injured
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ धज्जू गिरी गांव में मंगलवार को दोपहर बच्चों के विवाद में परिवार के बड़े सदस्य भी शामिल हुए। देखते ही देखते वाद विवाद मारपीट में बदल गया। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले आई। जहां से गंभीर अवस्था देख चार लोगों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पहले बच्चों में विवाद शुरू हुआ और फिर बड़े भी उसमें शामिल होकर मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष के राजकुमार, संदीप, सर्वजीत, रंजीत, अवध राम तथा बूटन राम घायल हुए। इनमें से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के शैल कुमारी देवी, कौशल्या देवी, धनु कुमार, बब्बन राम व पंकज घायल हुए हैं जिन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर हुआ। एसएचओ बेरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed