{"_id":"6851af4dfcf0ec3ce709695c","slug":"family-members-created-a-ruckus-in-the-police-station-demanding-action-after-the-beating-of-a-teenager-38-challaned-ballia-news-c-190-1-ana1001-142195-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किशोर की पिटाई के बादी कार्रवाई के लिए थाने में परिजनों ने किया हंगामा, 38 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किशोर की पिटाई के बादी कार्रवाई के लिए थाने में परिजनों ने किया हंगामा, 38 का चालान
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। एक किशोर की पिटाई के बाद कार्रवाई की मांग करते हुए 25 से अधिक महिलाएं और युवक मंगलवार को थाना परिसर पहुंचे। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे इन लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में 38 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
गायगाट गांव निवासी अंजलेश राजभर (20) मंगलवार को कस्बा स्थित एक कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रहा था। उसी बीच तीन-चार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। घर पहुंच कर अंजलेश ने परिजनों को जानकारी दी। इससे नाराज महिलाएं तथा युवक हाथ में डंडा लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष प्रंशात चौधरी ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। बताया कि एक दिन पूर्व अंजलेश से कुछ युवकों का विवाद हुआ था। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के अंजलेश के साथ मारपीट के बाद परिवार व आसपास की 30 से 35 महिलाओं ने हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष से 38 महिलाओं तथा पुरुषों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।