{"_id":"b9dfa57c9a69957ab93d021adb61625d","slug":"family-hostage-looting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
संवाददाता/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज के दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के बाहर बने एक मकान में बुधवार देर रात असलहे से लैस चार बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। घर के बाहर सोए एक अधेड़ की धुनाई कर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने 23 हजार रुपये नकद, जेवर के साथ कीमती सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
शिवपुर गांव के बाहर राजकुमार वर्मा का मकान है। बुधवार रात को घर के सभी लोग सो गए। देर रात चार असलहाधारी बदमाश दरवाजे पर पहुंचे और घर के बाहर सोए राजकुमार वर्मा (50) की पहले जमकर धुनाई की। इसके बाद एक कमरे में उसकी मां, बेटे और पत्नी को बंद कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बदमाशों ने 23 हजार रुपये के अलावा, पायल, जीउतिया, कान की बाली, चांदी की सिकड़ी, नाक की कील, मोबाइल और टार्च सहित हजारों का सामन लूट ले गए। चोरों को जाने के बाद जब घर वालों ने शोर मचाया तो आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य विनोद राम ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की तहरीर पीडि़त ने पुलिस को सौंप दी है। वहीं दोकटी एसओ नंदलाल ने बताया कि मामले की जानकारी है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।